गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में एक मासूम बच्चे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान अपने दिल की बात कही तो सभी हंसने लगे. पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस बच्चे को दुलार करके अपने पास बुलाया और प्यार करने लगे. फिर उन्होंने उस बच्च से पूछा कि बेटा तुम्हें क्या चाहिए. पहले तो बच्चे ने संकोच में कोई जवाब नहीं दिया. लेकिन जब मुख्यमंत्री ने उससे दोबारा यही सवाल किया तो उसने धीरे से उनके कान में अपनी इच्छा बता दी.
उस मामसू बच्चे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कान में धीरे से कहा कि मुझे चिप्स चाहिए. यह सुनकर वहां मौजूद सारे लोग हंसने लगे. यह बच्चा मकर संक्रांति के मौके पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर पहुंचा था. जिस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां आए श्रद्धालुओं से मिल रहे थे यह बच्चा भी उनसे मुलाकात करने पहुंच गया. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)