उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम कासमी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यूपी एसटीएफ ने बिहार के पूर्णिया से आरोपी मौलाना को गिरफ्तार किया और उसे बहराइच लाया गया. पुलिस की हिरासत में मौलाना ने अपना अपराध स्वीकार किया और हाथ जोड़कर माफी भी मांगी. इसके बाद स्थानीय अदालत में उसे जेल भेज दिया. आरोपी मौलाना ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर अपनी गलती के लिए तहे दिल से माफी मांगता हूं, भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी.
इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें आरोपी मौलाना ने अभद्र टिप्पणी की थी. जिसके बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गए थे. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएस की धाराओं 196, 299 और 353 के तहत एफआईआर दर्ज की थी. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)