Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Afghanistan ने Pakistan पर किया जवाबी हमला, हवाई हमले का दिया करारा जवाब

Anju Pankaj Desk, February 26, 2026February 26, 2026

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच टेंशन चरम पर है, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस जवाबी कार्रवाई में उसने पाकिस्तान की 15 चौकिया पर कब्जा कर लिया है. खबरों के मुताबिक सीमा पर जबरदस्त लड़ाई जारी है. तालिबान का कहना है कि उसने पाकिस्तान के हवाई हमले का करारा जवाब दिया है. दरअसल पिछले कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के अंदर कई हवाई हमले किए थे.

पाकिस्तान ने दावा किया था कि यह हमले पाकिस्तानी तालिबान यानी आतंकियों के ठिकानों पर किए गए. पाकिस्तान की ओर से किए गए इस एयर स्ट्राइक के बाद तालिबान ने कहा था कि हमले में आम लोगों को निशाना बनाया गया है, हम सही समय पर पाकिस्तान को कड़ा जवाब देंगे.

Pakistan का आरोप है कि अफगानिस्तान में आतंकियों तो शरण दी जाती है. जो आए दिन पाकिस्तानी इलाकों में आतंकी वारदात को अंजाम देते हैं. बता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच विवाद का मुख्य कारण 2640 किलोमीटर लंबी डूरंड रेखा और टीटीपी आतंकवाद और पश्तूनों की जातिगत पहचान रहा है. अफगानिस्तान डूरंड रेखा ( सीमा ) को नहीं मानता, जबकि Pakistan इसे अंतरराष्ट्रीय सीमा कहता है.

साल 2021 के बाद से सीमा पर संघर्ष, और टीजीपी द्वारा Pakistan में हमले के कारण तनाव अपने चरम पर है. बता दे कि 1893 में ब्रिटिश भारत और अफगानिस्तान के बीच खिंची गई डूरंड रेखा को पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा मानता है, लेकिन अफगानिस्तान ने इसे कभी मानता नहीं दी. यहां यह ध्यान देना जरूरी है कि साल 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद से पाकिस्तान में आतंकी हमलों में तेजी आई है.

National

Post navigation

Previous post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes