उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. लखनऊ में एक आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों के लिए मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी जारी की. इसके लिए योगी सरकार ने 1500 करोड रुपए की राशि मंजूर की है.
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में गरीब किसान महिला और युवाओं को योजनाओं का सीधा फायदा पहुंचाया जा रहा है. लाभार्थी महिलाओं को सब्सिडी राशि का चेक सौंपते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले गैस सिर्फ अमीरों के पास होती थी. लेकिन अब यह गरीबों की रसोई तक पहुंच चुकी है जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान में सुधार हुआ है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)