Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Akhilesh Yadav, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं-CM Yogi

Anju Pankaj Desk, February 18, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है .उन्होंने इटावा में निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर के निमंत्रण पर कहा कि अखिलेश यादव शुद्ध नीयत से यह मंदिर बनवाते तो मैं अवश्य जाता. लेकिन उनकी नीयत साफ नहीं है, फिर भी मैं उनको बधाई दूंगा की देर आए दुरुस्त आए. आखिर वो मंदिर बनवा रहे हैं, अब वह श्रीकृष्ण जन्म भूमि के लिए भी आगे आएं तो लोग प्रशंसा करेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सोमनाथ मंदिर को अपवित्र करने वाले और अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर आतंकी हमला करने वाले गाजी को उसके पापों की सजा महाराज सुहेलदेव ने दी थी. लेकिन समाजवादी पार्टी के लोग महाराज सुहेलदेव का गुणगान करने की बजाय गाजी का नाम लेते हैं, उसका मेला लगाते हैं. यह लोग महाराज सुहेलदेव के स्मारक का विरोध करते हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें गर्व है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बहराइच में महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक और आजमगढ़ में उनके नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण किया है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes