Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

‘अखिलेश यादव Hindu आस्था का अपमान बंद करें, तत्काल माफी मांगें’

Anju Pankaj Desk, October 19, 2025October 19, 2025

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी मुखिया Akhilesh Yadav पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव तत्काल अपना बयान वापस लें और हिंदुओं से माफी मांगें. लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव से सवाल किया गया कि – Ayodhya दीपोत्सव में इस बार दीये की जगह मोमबत्ती जलाई जाएगी और उसकी संख्या भी घट गई है. इस पर आप क्या कहना चाहेंगे. इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि – मैं कोई सुझाव नहीं देना चाहता. लेकिन भगवान राम के नाम पर एक सुझाव जरूर देना चाहता हूं.

Akhilesh Yadav ने कहा कि पूरी दुनिया में Christmas के दौरान सभी जगह जगमगा उठते हैं और यह सिलसिला तक चलता है. हमें उनसे सीखना चाहिए. हमें दीयों और मोमबत्तियों पर क्यों खर्च करना और इतना क्यों दिमाग लगाना. हम इस सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं. इसे हटा देना चाहिए. हमारी सरकार आएगी तो बहुत सुंदर रोशनी कराएंगे हम लोग.

Akhilesh Yadav के इस बयान पर Bharatiya Janata Party ने कहा कि – Ram Mandir movement का विरोध करने, Ayodhya को सालों तक अंधेरे में रखने और यहां तक कि राम भक्तों पर गोलियां चलवाने पर गर्व महसूस करने वाली पार्टी अब दीपोत्सव के लिए शहर की सजावट का विरोध कर रही है. जब उन्होंने सैफई में जश्न मनाया, जिससे आम लोगों कोई फायदा नहीं हुआ. तो उन्हें गर्व महसूस हुआ. लेकिन Ayodhya में हजारों छोटे-मोटे दुकानदार रोजी-रोटी कमा रहे हैं. कुछ लोग असंतोष जाहिर कर रहे हैं. (तस्वीर – अखिलेश यादव फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes