उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समादवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव पर पलटलार किया है. उन्होंने कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में कहा कि – अखिलेश यादव की तस्वीरें माफिया संग सामने आई हैं. स्वाभाविक रूप से अवैध लेन-देन में संलिप्तता भी सामने आएगी. जांच होने दीजिए. दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख की स्थित वही है, यही कसूर मैं बार-बार करता रहा, धूल चेहरे पर थी, आइना साफ करता रहा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि – सभी लोग जानते हैं कि समाजवादी पार्टी के संबंध हर माफिया से रहे हैं. शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आए हैं. एसटीएफ और जिला पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए क्रिमनल के संबंध समाजवादी पार्टी से रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार कोडीन मामले में सख्ती से कार्रवाई कर रही है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि – जब खुद फंस जाओ, तो दूसरे पर इल्जाम लगा दो. ये खेल बहुत पुराना हो चुका है. अब कोई नई बात निकालो. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)