उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के नागरिकों से SIR फॉर्म भरने की अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि – सशक्त लोकतंत्र की नींव है – सत्यापित मतदाता. आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत मैंने अपना गणना प्रपत्र स्वयं भरकर उपलब्ध कराया. आप सभी SIR फॉर्म अवश्य भरें. आपका यह छोटा सा प्रयास भारत के लोकतंत्र को मजबूत करेगा.
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के (झूलेलाल मंदिर के पास) मतदाता हैं. बीएलओ ने गोरखनाथ मंदिर जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को SIR फॉर्म उपलब्ध कराया. जिसे उन्होंने खुद भर कर बीएलओ को दिया. मुख्यमंत्री ने खुद इस प्रक्रिया में शामिल होकर प्रदेश की जनता को यह जरूरी काम करने का संदेश दिया. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)