दिल्ली में हुए धमाके के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है. डीजीपी ने राज्य के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही साथ सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है. इस बीच बिहार चुनाव में प्रचार के लिए गए गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की और हालत के बारे जानकारी ली.
लाल किले के पास इको वैन में हुए तेज धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई है. जबकि बीस से ज्यादा घायलों का इलाज कराया जा रहा है. जिसमें से कुछ की हालत गंभीर है. ये धमाका इतना तेज था कि पांच-छह गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. जांच एजेंसियां इस घटना के आंतकी लिंक की जांच कर रहे हैं. क्योंकि आज ही दिल्ली के पास फरीदाबाद में 2900 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ है.