Pakistan में अल्पसंख्यकों पर हो रहा अत्याचार अब जगजाहिर हो चुका है. हर किसी को पता है कि वहां के Hindu और ईसाई एक बदतर जिंदगी जी रहे हैं. यही वजह है कि अमेरिका ने Pakistan को इस मामले पर कड़ी फटकार लगाई है. अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष सीनेटर जिम रिश्च ने Pakistan सरकार को घेरा है. उन्होंने इस मसले पर जमकर Pakistan की आलोचना की.
सीनेटर जिम रिश्च ने कहा कि- Pakistan की सरकार ईशनिंदा कानून और अन्य भेदभावपूर्ण पॉलिसी को लागू करके अल्पसंख्यक समुदाय की धार्मिक आजादी का दमन जारी रखे हुए है. यहां भीड़ की हिंसा, नफरत फैलाने वाले और भड़काने वाले भाषण, मनमानी गिरफ्तारी और जबरन धर्मांतरण की वजह से असहिष्णुता का माहौल अक्सर बेकाबू बना रहता है.
इससे पहले पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समूहों, खासकर अहमदियों, हिंदुओं और ईसाइयों के खिलाफ दमन के मामले उजागर हुए थे. इस रिपोर्ट में कहा गया कि ईशनिंदा के आरोप में अल्पसंख्यकों की मॉब लिंचिंग किए जाने का चलन बढ़ा है. (तस्वीर एआई की मदद से बनाई गई है)