Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

‘Sanatan Dharma में दोबारा लौट आएं AR Rahman’

Anju Pankaj Desk, January 21, 2026

काम नहीं मिलने के पीछ बॉलीवुड पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाने वाले मशहूर संगीतकार ए आर रहमान के बयान पर हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच पश्चिम बंगाल से बीजेपी के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने उन्हें वापस सनातन धर्म में लौटने की सलाह दी है. अर्जुन सिंह ने कहा है कि वह एआर रहमान की प्रतिभा का सम्मान करते हैं, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ाने के लिए हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाया था, क्योंकि उस समय बॉलीवुड पर खास लोगों का असर था लेकिन आज जब उनकी फिल्में बॉलीवुड में ज्यादा नहीं चल रही हैं तो उनसे अपील है कि वह इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म में लौट आए आने वाले समय में भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा और सनातन धर्म पूरी दुनिया में फैलेगा.

ए आर रहमान को ऐसी सलाह देने वाले अर्जुन सिंह अकेले नहीं है. इससे पहले अनूप जलोटा ने भी उन्हें हिंदू धर्म में लौटने की सलाह दी थी.

बता दें कि एआर रहमान का पुराना नाम दिलीप कुमार है, इससे पहले उन्होंने अपने पिता की मौत के लिए हिंदू देवताओं को जिम्मेदार ठहराया था. ऐसा तब है जबकि ए आर रहमान पैदाइशी मुसलमान नहीं है, उनके परिवार ने एक सूफी के कहने पर इस्लाम स्वीकार किया था जिसने उनकी बच्ची को जान बचाने के नाम पर इस्लाम कबूल करने को कहा था.

National hindu dharmaHindutavpm modiअयोध्या धामकांग्रेसपीएम मोदीराममंदिररामललाहिंदुत्व

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes