कांग्रेस नेता Shashi Tharoor ने कहा है कि – समावेशी भारत के समर्थक और एक गौरवान्वित हिंदू (proud Hindu) होने के नाते मैं अपने और अपने जानने वाले ज्यादातर हिंदुओं की ओऱ से कह सकता हूं कि हमारा धर्म और ना ही हमारा राष्ट्रवाद ऐसे नरसंहारों की मांग करता है और ना ही उसे उचित ठहराता है और न ही उसका समर्थन करता है.
Shashi Tharoor यह बयान एक विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया के रूप में दे रहे थे. दरअसल बिहार चुनाव नतीजे आने के बाद असम के बीजेपी नेता और मंत्री Ashok Singhal ने गोभी की खेती की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की. इस पोस्ट के बाद विवाद शुरू हो गया. लोगों ने इसे Bhagalpur दंगे से जोड़ते हुए मंत्री Ashok Singhal को निशाने पर ले लिया और शशि थरूर को टैग करते हुए उनसे इस मामले पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी जाने लगी. (तस्वीर साभार – Shashi Tharoor फेसबुक पेज से साभार)