दिल्ली में लाल किला के पास कार में हुए धमाके के बाद जहां पूरा देश गहरे शोक में हैं. वहीं ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो इस बम धमाके से खुश है और सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं. एक तरह से वो इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को सैलिब्रेट कर रहे हैं. असम सरकार ने ऐसे लोगों पर सख्ती दिखाई है. कुछ लोगों को इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि – दिल्ली बम धमाके की घटना निंदनीय है. वहीं कुछ लोगों ने फेसबुक की इस तरह की घटना पर बधाई दी या खुशी वाले इमोजी पोस्ट किए हैं. इस तरह की प्रतिक्रिया से पता चलता है कि वे लोग वास्तव में आतंकवाद का समर्थन करते हैं. हम ऐसे लोगों की पृष्टभूमि की जांच कर रहे हैं. जरूरत पड़ने पर इनमें से कुछ लोगों को गिरफ्तार करेंगे. ये लोग आतंक समर्थक हैं और हमारी पुलिस इन्हें हर हाल में पकड़ने में जुटी है.
जाहिर है कि इस दहशतगर्दी को खाद पानी भले ही पाकिस्तान से मिल रहा है. लेकिन इसकी फसल के बीच यहां बिखरे पड़े हैं. आप इस सोच से नहीं लड़ सकते जिसे रोते बिलखते लोग नजर नहीं आते, जिन्हें सड़क पर पड़ी लाशें नजर नहीं आती हैं. बता दें कि इस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई है. जबकि बीस से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज हो रहा है. (तस्वीर – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)