केंद्र सरकार ने गैलंट्री अवॉर्ड शो सर्विस मेडल का ऐलान कर दिया है. एस्ट्रोनॉट और एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा तीन आर्मी अधिकारियों को कीर्ति चक्र और 13 अधिकारियों को शौर्य चक्र प्रदान किया जाएगा.
बता दें कि सुभाशु शुक्ला एक एक्सिओम 4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा की थी. इसके लिए उन्होंने बीते साल 2025 पर उड़ान भरी थी. अपनी 18 दिन की स्पेस यात्रा के दौरान उन्होंने वहां कई रिसर्च की साथ ही साथ अतरिक्ष में खेती भी की थी. इसे भारत के अंतरिक्ष इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में माना जाता है
कीर्ति चक्र – मेजर अर्शदीप सिंह, नायक सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा, ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर
शौर्य चक्र – लेफ्टिनेंट कर्नल घाटगे आदित्य श्री कुमार, मेजर अंशुल बालटू, मेजर शिवाकांत यादव, मेजर विवेक, मेजर लीशांगथेम दीपक सिंह, कैप्टन योगेंद्र सिंह ठाकुर, सूबेदार पीएच मूसा, लॉन्च दफादार बलदेव चंद्र (मरणोपरांत)