Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

छल और छद्म से देश की demography बदलने की कोशिश हो रही है- CM Yogi

Anju Pankaj Desk, November 24, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने demography बदले जाने की साजिश को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा है कि – कुछ लोगों ने दुनिया और भारत में सेवा को ही सौदे का जरिया बनाया है. वो लोभ, लालच और दबाव से भारत की demography को बदलने के लिए छल और छद्म का सहारा लेकर अपना ताना-बाना बदलकर भारत की आत्मा पर प्रहार करने की कोशिश कर रहे हैं. इन हालात में भगवान की वाणी श्रीमद्भगवतगीता नई प्रेरणा बन सकती है.

लखनऊ में आयोजित दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि – राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ हर पीड़ित संग खड़ा होना Rashtriya Swayamsevak Sangh की प्रेरणा है. यह भाव भारत को परम वैभव तक ले जाने में सहायक हो सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता धर्म की वास्तविक प्रेरणा है. भारत की मनीषा ने धर्म को कर्तव्य के साथ जोड़ाकर देखा है. हमने धर्म को उपासना विधि मात्र नहीं माना है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक से साभार)

National hindu dharmaHindutavpm modiअयोध्या धामकांग्रेसपीएम मोदीराममंदिररामललाहिंदुत्व

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes