Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Assam में गोमांस पर बैन, Himanta सरकार का फैसला

Anju Pankaj Desk, December 4, 2024December 4, 2024

असम में राज्य सरकार ने गोमांस पर प्रतिबंध लगा दिया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने फैसले की जानकारी शेयर करते हुए कहा कि – आज असम मंत्रिमंडल ने राज्य के होटलों, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है.

बीफ बैन पर कांग्रेस को चुनौती
बीफ पर बैन को लेकर हुए फैसले के बाद असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने पोस्ट किया कि मैं असम कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि वह गोमांस पर प्रतिबंध का स्वागत करें या फिर पाकिस्तान में जाकर बस जाएं.

इस फैसले से पहले कांग्रेस के सांसद रकीबुल हुसैन ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया था कि उसने नगांव जिले में मुस्लिम वोटरों को रिझाने के लिए बीफ पार्टी दी थी. इस आरोप के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि अगर असम कांग्रेस अध्यक्ष पत्र लिखकर बीफ पर प्रतिबंध लगाने की मांग करें तो वो इसे लागू करने के लिए तैयार हैं. (तस्वीर साभार- हिमंत बिस्वा सरमा फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes