बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के बीच बिम्सटेक में हुई पहली द्विपक्षीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बांग्लादेश अपने देश में हिंदुओं की रक्षा की अपनी जिम्मेदारी निभाए और उत्तेजक भाषण भी रोके. उन्होंने मोहम्मद यूनुस से दो टूक कहा कि अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को रोकना बांग्लादेश सरकार की जिम्मेदारी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहम्मद यूनुस को सलाह दी कि दोनों देशों के बीच रिश्तों में दरार पैदा करने वाले भड़काऊ बयानबाजी से बचना चाहिए. थाईलैंड में आयोजित बिम्सटेक सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहम्मद यूनुस से अहम मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई अहम मुद्दों पर चिंता जताई और उससे जरूरी कदम उठाने की अपील की.
इस अहम मुलाकात में दोनों देशों के बीच सीमा सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवैध घुसपैठ रोकने के लिए सीमा सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया. बता दें कि शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद से दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ गई थी. (तस्वीर साभार- नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)