Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Bihar में किसकी बनेगी सरकार, क्या कहते हैं एग्जिट पोल के इशारे?

Anju Pankaj Desk, November 12, 2025November 12, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सामने आए ज्यादातर सर्वे में एनडीए को 150 से ज्यादा सीट के साथ स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है. जबकि महागठबंधन को 80 सीट और अन्य को पांच सीट मिलने का अनुमान है. बता दें कि पहले चरण में 121 सीट पर 65 फीसदी औऱ दूसरे चरण में 68.5 प्रतिशत मतदान हुआ था. अब सभी को 14 नवंबर को होने वाली मतगणना का इंतजार है.

चाणक्य :   NDA को 130-138, महागठंधन को 100-108, अन्य को 3-5

टाइम्स नाऊ :   NDA को 143, महागठंधन को 95, अन्य को 5

न्यूज 24 :   NDA को 152, महागठंधन को 84, अन्य को 7

न्यूज 18 :   NDA को 140-150, महागठंधन को 85-95, अन्य को 5-15

एक्सिस माई इंडिया :   NDA को 121-141, महागठंधन को 98-118, अन्य को 1-5

दैनिक भास्कर :   NDA को 145-160, महागठंधन को 73-91, अन्य को 5-10

मैट्रिज-IASNS :   NDA को 147-167, महागठंधन को 70-90, अन्य को 0-7

बता दें कि बिहार में पिछले तीन चुनावों में हुए एग्जिट पोल के अनुमान गलत साबित हुए हैं. ऐसे में इस बार देखना दिलचस्प होगा कि एजेंसियां क्या बिहार के मतदाताओं का सटीक मूड पढ़ पाई हैं या फिर वो इस बार नाकाम होंगे. फिलहाल एग्जिट पोल के नतीजों को तब तक सिर्फ अनुमान जा सकता है, जब तक कि असल नतीजे नहीं आ जाते. इसके लिए हमें 14 नवंबर का इंतजार करना होगा. (तस्वीर – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes