Bihar elections के लिए Prime Minister Narendra Modi ने नारा देते हुए कहा कि नई रफ्तार से चलेगा Bihar, फिर आएगी NDA की सरकार. उन्होंने कहा कि पूरा Bihar कह रहा है फिर एक बार NDA सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार. जंगलराज वालों को दूर रखेगा Bihar. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपका उत्साह देखकर मैं कह सकता हूं नीतीश बाबू के नेतृत्व में NDA जीत के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकता है. इस बार Bihar अब तक का सबसे बड़ा जनादेश देगा.
Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि साल 2005 में अक्टूबर का महीना ही था जब Bihar ने जंगलराज से मुक्ति पाई थी. नीतीश जी के नेतृत्व में NDA का सुशासन शुरू हुआ था. लेकिन उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी. Bihar की परेशानी बढ़ाने में उन्होंने कोई कभी नहीं छोड़ी थी. उन्होंने कहा कि आरजेडी वाले आपसे बदला ले रहे थे कि आपने Nitish Kumar की सरकार क्यों बनाई.
समस्तीपुर के दूधपुरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि मैंने अपनी आधी जिंदगी गुजरात में खपा दी. आप जितनी संख्या में आए हैं, इससे आधी भीड़ भी मैं वहां नहीं जुटा पाता हूं. त्योहारों के बीच आप आए, मैं आपको नमन करता हूं. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)