Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Hindu देवी-देवताओं पर Telangana के सीएम के विवादित बयान पर भड़की BJP

Anju Pankaj Desk, December 4, 2025

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के Hindu देवी-देवताओं पर दिए विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने गहरी आपत्ति जताई है. बीजेपी ने उनके बयान को सनातन विरोधी मानसिकता करार देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. बीजेपी ने इस मसले पर राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से जवाब देने की मांग की है. भारतीय जनता पार्टी ने सवाल किया है कि क्या कांग्रेस के आला नेता ऐसे बयान का समर्थन करते हैं. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि रेवंत रेड्डी का बयान  Hindu समुदाय का अपमान है.

दरअसल, Telangana के Chief Minister Revanth Reddy ने कहा था कि हिंदुओं के 3 करोड़ देवी-देवता हैं. कोई भगवान वेंकटेश्वर को प्रणाम करता है, कोई शिव का अनुयायी है, जो अविवाहित हैं उनके भगवान हनुमान हैं और जो 2 बार शादी करते हैं उनके देवता अलग हैं. उन्होंने कहा कि मुर्गा खाने वालों के अलग और दाल-चावल खाने वालों के लिए अलग भगवान हैं.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes