Delhi elections दिल्ली चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी हो गया है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी के इस संकल्प पत्र को विकसित दिल्ली की नींव कहा है, उन्होंने कहा कि बीजेपी का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि जो कहा था वो किया है औऱ जो नहीं कहा था वो भी करके दिया है. यही वजह है कि भारत और दिल्ली की जनता के मन में मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी है.

- महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए
- गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी
- होली-दीवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर
- मातृ सुरक्षा वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए देने का वादा
- गर्भवती महिलाओं को 6 पोषण किट
- बिजली, बस और पानी की चल रही मौजूदा योजनाएं जारी रहेंगी.
- बुजुर्गों की पेंशन 2 हजार से बढ़ाकर 2500 की जाएगी
- विधवा, दिव्यांगों और 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 3 हजार रुपए पेंशन
- अटल कैंटीन योजना के तहत गरीबों को 5 रुपए पौष्टिक भोजन (तस्वीर साभार- भारतीय जनता पार्टी फेसबुक पेज से साभार)