Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Budget में एलान- रक्षा बजट 15% बढ़ा, ITR में बदलाव नही, 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर

Anju Pankaj Desk, February 1, 2026February 1, 2026

इस बार Budget में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जबकि आम लोगों ने टैक्स की दर में कटौती की उम्मीद लगा रखी थी. नई कर व्यवस्था के मुताबिक सालाना ₹4 लाख तक की कमाई पर कोई भी टैक्स दे नहीं होगा. जबकि इससे ऊपर आमदनी बढ़ाने पर टैक्स की दर 5% (4 से 8 लाख रुपए) और 10% (8 से 12 लख रुपए) हालांकि रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने के लिए 3 महीने का ज्यादा समय दिया गया है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहले Budget में देश का रक्षा बजट 6.81 लाख करोड रुपए से बढ़ाकर 7.85 लाख करोड़ कर दिया गया है यानी डिफेंस बजट में 15.2 फ़ीसदी का इजाफा किया गया है। बजट में साथ हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है. इसमें मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी शामिल है।

इसके अलावा Budget में 15000 सेकेंडरी स्कूल, 500 कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब बनाई जाएगी. साथ ही साथ तीन आयुर्वेदिक एम्स खोले जाने का भी ऐलान बजट में किया गया है. इसके अलावा मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 5 मेडिकल हब भी बनेंगे। वही कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी गई है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes