मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं. मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में वृंदावन गांव को मंजूरी दे दी गई है. यह योजना हर विकास खंड में लागू की जाएगी. इसके लिए 313 गांवों की पहचान की गई है. हर विकास खंड से एक गांव को चुना जाएगा. इन वृंदावन गांव में दूध उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा. जिससे दुग्ध उत्पादकों की आमदनी में इजाफा हो. इन गांवों में गौपालन, गौशाला की स्थापना की जाएगी जो पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित होंगे. इस योजना के लिए पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग कार्ययोजना तैयार की जाएगी. यही सभी नगरीय निकायों में गीता भवन का निर्माण भी कराया जाएगा.
इसके अलावा कैबिनेट ने नर्मदापुरम में 227 एकड़ में रिमूवल एनर्जी परियोजना को स्वीकृति दी गई है. इससे प्रदेश के दस हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा. कैबिनेट की बैठक में अहिल्याबाई जयंती समिति का गठन किया गया. जिसके बाद अब पूरे साल प्रदेश में अहिल्याबाई पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.