Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

जाति महत्वपूर्ण नहीं, हम सभी Hindu हैं- Mohan Bhagwat

Anju Pankaj Desk, February 19, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत ने कहा है कि जाति महत्वपूर्ण नहीं है, हम सभी हिंदू हैं. हमें जाति बताने की जगह यह कहना चाहिए कि हम हिंदू हैं. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म ही सच्चा मानव धर्म है. दुनिया में पंथनिरपेक्षता वाला कोई समाज है तो वह हिंदू समाज है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का काम राष्ट्र के लिए है. अनेक जाति पंथ संप्रदाय बताने से अच्छा है कि हम अपनी पहचान हिंदू मानें.

उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता समाज में एकता का आधार है. मोहन भागवत ने कहा कि जाति भाषा की पहचान अहम नहीं है. हम सब हिंदू हैं यह भाव रखना होगा. जाति नाम की व्यवस्था धीरे-धीरे जा रही है. नई पीढ़ी के आचरण में यह दिख रहा है. संघ में किसी की जाति नहीं पूछी जाती. सभी हिंदू सहोदर हैं, इस भाव से काम करते हैं उन्होंने कहा कि समाज से जाति को मिटाने के लिए जाति को भुलाना होगा, समाज में जिस दिन जात-पात को महत्व नहीं मिलेगा उसे दिन जाति पर राजनीति करने वाले नेता भी बदल जाएंगे. (तस्वीर – राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ – आरएसएस फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes