Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

30 अप्रैल से शुरू होगी Chardham Yatra

Anju Pankaj Desk, March 30, 2025March 30, 2025

Chardham Yatra in Uttarakhand – उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होगी. यह यात्रा इसी दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो जाएगी. इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को और बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को भक्तों के लिए खोले जाएंगे. बता दें कि हर साल लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आते हैं.

बता दें कि हिंदू धर्म में चारधाम यात्रा को काफी अहम माना गया है. ऐसी मान्यता है कि इस यात्रा से सभी पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है. ये चारों धाम हैं – बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री. बदरीनाथ को सृष्टि का आठवां वैकुंठ माना जाता है. जहां भगवान विष्णु छह महीने तक विश्राम करते हैं. केदारनाथ को भगवान शिव के आराम करने का स्थान माना जाता है. वहीं यमुनोत्री, मां यमुना का उद्गम स्थल है, जबकि गंगोत्री मां गंगा का उद्गम स्थल है. (तस्वीर साभार- श्रीकेदारनाथ धाम फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes