फरवरी, 2020 में हुए दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम, उमर खालिद समेत बाकी आरोपियों की जमानत अर्जी को खारिज करने की मांग करते हुए Delhi Police ने Supreme Court में सुनवाई के दौरान शरजील इमाम के भड़काऊ बयान (विरोध प्रर्दशन के दौरान) के वीडियो दिखाए. जिसमें शरजील इमाम नॉर्थ ईस्ट को देश के बाकी हिस्सों से काटने की बात कर रहा है. उसने Chicken Neck को लेकर कहा था कि – हमें फौज के लिए असम का रास्ता बंद करना होगा. यहां से सारी सप्लाई काट दो. हम इसे रोक सकते हैं, क्योंकि चिकन नेक मुसलमानों का है और वहां रहने वाले ज्यादातर लोग मुसलमान हैं.
क्या है चिकन नेक?
20-22 किलोमीटर चौड़ा Chicken Neck यानी सिलीगुड़ी कॉरिडोर से जुड़ा है. जो पश्चिम बंगाल में एक संकरा भू-भाग है. यह हिस्सा असम समेत पूरे नॉर्थ-ईस्ट को भारत के बाकी हिस्सों से जोड़ता है. जिससे गुजरने वाली सड़क, रेल से व्यापार होता है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बांग्लादेशी कट्टरपंथी तत्वों द्वारा Chicken Neck कॉरिडोर को निशाना बनाने से संभावित सुरक्षा खतरे को लेकर आगाह करते रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि Chicken Neck कॉरिडोर के दोनों तरफ ऐसे लोग रहते हैं जो असल में बांग्लादेश से आए थे —कुछ 1951 से पहले, कुछ 1971 से पहले — और अब भारतीय नागरिक हैं. सरमा का कहना है कि अब बांग्लादेश उन्हें याद दिलाने की कोशिश कर रहा है कि देखो, तुम असल में भारतीय नहीं हो, तुम असल में बांग्लादेशी हो” उन्होंने आगे कहा, “यह आने वाले दिनों में एक बहुत गंभीर सुरक्षा खतरा होने वाला है.