देश का सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश का आज स्थापना दिवस है. प्रदेश 76 साल का हो गया है. स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को बधाई दी है. इस मौके पर प्रदेश के 6 लोगों को यूपी गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा.
स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश के लोगों को बधाई संदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि- रघुकुलनंदन प्रभु श्रीराम और योगेश्वर श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली बाबा श्री विश्वनाथ के आशीर्वाद से अभिसिंचित, सृजन, संस्कृति, संस्कार और शौर्य की गौरवशाली धरा उत्तर प्रदेश के 76वें स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नए भारत का ग्रोथ इंजन नया उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और सुशासन के नित नए मापदंड स्थापित कर रहा है. आइए हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश को विकसित आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने हेतु संकल्पित हों.
बता दें कि 24 जनवरी 1950 को यूनाइटेड प्रोविंस का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया था.