Maha Kumbh प्रयागराज में हो रहे दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम में दूसरे बड़े अमृत स्नान यानी मौनी अमावस्या के स्नान में आठ से दस करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेला अधिकारियों और मेला की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं. जिससे 29 जनवरी को होने वाले इस अमृत स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी दिक्कत का सामना ना करना पड़े.
इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार महाकुंभ की व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं. तीर्थयात्रियों को कोई दिक्कत न आए इसके लिए रेलवे से लगातार संपर्क कर ट्रेनों के संचालन को सुनिश्चित कराया जा रहा है. समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की जरूरत बताई थी. उन्होंने ट्रेनों की संख्या बढाए जाने की मांग की थी. (तस्वीर साभार- माय योगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)