Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

CM Yogi ने बढ़ाया Hindutva का मान- अखाड़ा परिषद

Anju Pankaj Desk, December 3, 2024

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि इन दोनों ने हिंदुत्व का मान बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि तपस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व में सनातन का ऐसा परचम लहराया है जो आज तक किसी ने नहीं किया है. 2019 का कुंभ दिव्य और भव्य था और मुख्यमंत्री योगी की अगुवाई में महाकुंभ 2025 उससे भी ज्यादा दिव्य और भव्य होगा.

महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन का ऐसा परचम लहराया है कि देश विदेश की नजरें हमारे देश पर आकर टिक गई हैं. दोनों ने सनातन की परंपरा को बुलंद किया है. देश के ऐसे शीर्ष नेतृत्व ही दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक महा आयोजन को साकार कर सकते हैं. दिव्यता और भव्यता के लिहाज से इस बार का महाकुंभ सबसे अलौकिक होने जा रहा है. जिसमें पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त होने जा रहे हैं.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes