Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

विपक्ष पर भड़के CM Yogi, कहा- Gaza के लिए कैंडल मार्च, Bangladesh में Hindu मारा जाए तो खामोश

Anju Pankaj Desk, December 24, 2025December 24, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विपक्ष की खामोशी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग गाजा के मुद्दे पर कैंडल मार्च निकालते हैं, बांग्लादेश में हिंदू मारा जाता है तो आपका मुंह बंद हो जाता है. मरने वाला हिंदू है इसलिए आप नहीं बोलेंगे. बल्कि आपके लोगों को निंदा का प्रस्ताव लाना चाहिए था.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष से साफ कहा कि – नोट करके रख लेना और याद रखना जब बांग्लादेशी और रोहिंग्या को यहां से निकालेंगे तो उनके समर्थन में मत आना. बहुत से बांग्लादेशियों के आधार कार्ड आप लोगों ने बनवाने का पाप किया है. हमारी सरकार प्रभावी एक्शन लेगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दंगा कैसे होता है और दंगाई का उपचार कैसे होना है. इसके बारे में मौलाना से पूछ लो. अब यहां न कर्फ्यू है न दंगा है. अब यूपी में सब चंगा है और ये नया यूपी है. मुख्यमंत्री योगी ने पूजा पाल का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि -पूजा पाल आपकी सदस्य थीं, लेकिन आप उन्हें न्याय नहीं दिला सके. क्योंकि आपमें हिम्मत नहीं थी. आपने अपराधियों के सामने गरीब बेटी को न्याय नहीं दिया. माफिया के सामने झुकना आपकी मजबूरी थी. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National hindu dharmaHindutavpm modiअयोध्या धामकांग्रेसपीएम मोदीराममंदिररामललाहिंदुत्व

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes