उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अनंत नगर आवासीय योजना का शुभारंभ कर दिया है. 785 एकड़ में प्रस्तावित 6500 करोड़ रुपए की लागत वाली इस योजना को लॉन्च करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा कि – हमारी कोशिश होनी चाहिए कि अनंत नगर आवासीय योजना ऐसी होनी चाहिए जिससे लोगों को अच्छी लेकिन सस्ती आवासीय सुविधा प्राप्त हो. एक ही स्थान पर सभी प्रकार की सुविधाएं उन्हें मिलनी चाहिए. ये न केवल शासन की प्राथमिकता है बल्कि इसी आधार पर कार्यक्रम आगे बढ़ रहा है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां एजुकेशन के लिए बेहतरीन सुविधा प्राप्त हो. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि जितनी देर में यह स्कीम आई है उतनी ही जल्दी अनंत नगर योजना वासंतीय नवरात्रि के मौके पर लॉन्च की जा रही है.
बता दें कि अनंत नगर आवासीय योजना के अंतर्गत जमीन की कीमत 41150 रुपए प्रति वर्ग मीटर तय की गई है. पंजीकरण ऑनलाइन एलडीए पोर्टल ida.in पर किया जाएगा. जिसके लिए 1100 रुपए रिजस्ट्रेशन चार्ज लगेगा. यह रजिस्ट्रेशन एक महीने तक चलेगा. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)