उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्र के लिए बड़ा ऐलान किया है विधानसभा में उन्होंने ऐलान किया कि अप्रैल 2026 से शिक्षामित्र को 18000 और अनुदेशकों को 17000 मानदेय मिलेगा. शिक्षामित्र को अभी तक ₹10000 मिलते थे अब यह बढ़ी हुई राशि 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी. इसके अलावा शिक्षकों को ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज भी मिलेगा.
बता दें कि प्रदेश में करीब डेढ़ लाख शिक्षामित्र संविदा पर काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी के इस एलान से इन डेढ़ लाख शिक्षामित्र को लाभ होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में यह भी कहा कि सीएम कंपोजिट स्कूल के लिए 2382 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है इसके अलावा विश्वविद्यालय को रिसर्च के लिए अलग से धन देने की व्यवस्था की गई है.
बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में आंगनबाड़ी और आशा वर्कर के मानदेय बढ़ाने का ऐलान कर चुके हैं. वही विधानसभा में भी वह वृद्धावस्था पेंशन को भी बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं. (तस्वीर साभार -एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)