Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

CM Yogi ने Mathura में खेली लड्डू होली, राधा रानी का दर्शन कर मांगी मनौती

Anju Pankaj Desk, March 7, 2025March 7, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के बरसाना में लड्डू होली खेली. मुख्यमंत्री ने खुद श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर लड्डू होली का आनंद लिया. इसके अलावा उन्होंने यहां उन्होंने राधा रानी के सामने माथा टेका और उनका आशीर्वाद लिया. मुख्यमंत्री योगी बरसाने में रंगोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे थे. लड्डू होली की इस अनूठी परंपरा में बरसाना आने वाले भक्तों पर लड्डू की बारिश की जाती है. यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जैसे अयोध्या सुंदर नगरी बन गई है. जैसे प्रयागराज तीर्थों का राजा बन गया है, जैसे काशी का कायाकल्प हुआ, वैसे ही अब बारी मथुरा और वृंदावन की है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिल्ली में भी रामभक्तों की सरकार है. अब यमुना मैया और भी ज्यादा निर्मल होंगी. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने साल 2014 में आने के बाद विरासत और विकास की नई परंपरा को भारतवासियों को प्रदान किया है. जिसका नतीजा महाकुंभ के भव्य आयोजन में देखने को मिला. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes