Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

CM Yogi ने Prayagraj माघ मेला 2026 का Logo जारी किया

Anju Pankaj Desk, December 11, 2025

प्रयागराज माघ मेला 2026 के भव्य आयोजन के लिए तैयारी जोरों पर है. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ मेले का लोगो जारी किया है. जो बेहद खूबसूरत और आकर्षक है. इस लोगो में माघ मेले के सभी रूप को दिखाया गया है. जिसमें लिखा है- माघे निमज्जनं यत्र पापं परिहरेत् तत: अर्थात – माघ महीने में स्नान करने से सभी पाप से मुक्ति. इसमें माघ महीने में सूर्य और चंद्रमा की स्थिति को भी दर्शाया गया है. इस लोगो को डिजाइल कंसल्टेंट अजय सक्सेना और प्रागल्भ अजय द्वारा डिजाइन किया गया है.

3 जनवरी से शुरू होने जा रहा माघ मेला, महाकुंभ की तरह भव्य और दिव्य होगा. 15 फरवरी तक चलने वाले इस महापर्व में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. इस बार संगम तट पर 800 हेक्टेयर क्षेत्र में माघ मेले की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. इस पूरे क्षेत्र को 7 सेक्टर में बांटा गया है. जहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. जिसमें 20-20 बेड के दो अस्पताल, 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 2 हेल्थ सेंटर, 50 एंबुलेंस की सुविधा, 25 हजार शौचालय जैसी तमाम सुविधाएं शामिल हैं. यही नहीं पूरे मेला क्षेत्र में सफाई के लिए 3 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है. साथ ही साथ यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सीवर का पानी गंगा-यमुना में ना जाए.

स्नान की प्रमुख तिथियां-

पौष पूर्णिमा – 3 जनवरी,

मकर संक्रांति – 15 जनवरी,

मौना अमावस्या – 18 जनवरी

बसंत पंचमी – 30 जनवरी

माघी पूर्णिमा- 01 फरवरी

महाशिवरात्रि – 15 फरवरी

National hindu dharmaHindutavpm modiअयोध्या धामपीएम मोदीराममंदिररामललाहिंदुत्व

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes