Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Maha Kumbh में मौनी अमावस्या की तैयारियों का CM Yogi ने लिया जायजा

Anju Pankaj Desk, January 19, 2025January 22, 2025

Maha Kumbh उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने महाकुंभ में मौनी अमावस्या की तैयारियों का जायजा लिया. 29 फरवरी को होने वाले इस अमृत स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग आएंगे. इसलिए प्रशासन और खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते. मुख्यमंत्री योगी ने तैयारियों का हवाई सर्वे करने के साथ कई साधु संतों से मुलाकात कर आयोजन से जुड़े मसलों पर चर्चा की और उनके सुझाव लिए.

महाकुंभ मेला क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने परमार्थ आश्रम निकेतन में स्वामी चिदानंद सरस्वती और कथा वाचक मोरारी बापू समेत कई संतों से मुलाकात की. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती से भी मुलाकात की. मोरारी बाबू की कथा में शामिल होकर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रयागराज की पावन धरा पर महाकुंभ के दिव्य अवसर पर परमार्थ निकेतन की ओर से आयोजित पूज्य बापू की कथा में आने का मुझे सौभाग्य मिला. आज मैंने देखा कि संगम के सारे घाट पावन श्रद्धालुओं से भरे हैं. यह भारत का दृश्य है जो जात-पात से मुक्त भारत और एकता का संदेश दे रहा है. यह दृश्य अखंड भारत का मार्ग प्रशस्त करने का संदेश दे रहा है.  (तस्वीर साभार- MYogiAdityanath फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes