उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान उपद्रवियों और अपराधियों को सख्त संदेश दिया है. गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर काल में अपराधियों, आतंकियों माफियाओं पर उपद्रवियों को खत्म करने के लिए अवतारों को आना पड़ता है. नरसिंह अवतार का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उस काल में कोई माफिया के रूप में पनप रहा होगा. कोई आतंकवादी के रूप में रहा होगा. उस समय भगवान विष्णु को नरसिंह अवतार में अवतरित होकर हिरणकश्यप का वध करना पड़ा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस धरती पर धर्म की रक्षा और समाज को सही दिशा देने के लिए यह करना जरूरी रहा होगा. उन्होंने कहा कि यह लातों के भूत बातों से नहीं मानते, उनसे निपटने के लिए किसी न किसी को आना पड़ता है. कभी हिरण कश्यप के लिए, कभी रावण के लिए और कभी कंस के लिए, भगवान को अवतरित होना पड़ा और उनका संहार करना पड़ा. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)