उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर दौरे पर हैं. Singapore के अधिकारियों और निवेशकों के साथ उनकी बैठक कामयाब रही. यहां उन्होंने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पहले दिन 19,877 हजार करोड रुपए के समझौते पर साइन किया. उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और कंपनियों को यूपी में इन्वेस्ट करने के लिए राजी किया. इस समझौते से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी, साथ ही रोजगार के ढेर सारे अवसर मिलेंगे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों को आश्वासन दिया है कि प्रदेश सरकार निवेशकों को पारदर्शी नीतिगत ढांचा, त्वरित स्वीकृतियां और बेहतरीन बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है.
यहां, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Singapore के प्रधानमंत्री लॉरेंस वांग से मुलाकात की. प्रधानमंत्री वांग ने अपने संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य है. यूपी देश का सबसे तेजी से विकसित हो रहा राज्य है. उन्होंने कहा कि दोनों बच्चों के बीच व्यापार और निवेश के क्षेत्र में संबंधों को और अधिक मजबूत करने की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)