सिंगापुर और जापान के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी ने आदित्यनाथ ने बड़ी सफलता अर्जित की है. इस दौरान UP को 2.5 लाख करोड रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. इनमें से 1.5 लाख करोड़ के एमओयू पर साइन हो चुके हैं. इसे योगी सरकार की सफलता के तौर पर देखा जा रहा है. यूपी सरकार ने जापान के यामानाशी प्रांत के साथ ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक को लेकर ऐतिहासिक समझौता किया है. इसके अलावा यूनिवर्सिटी आफ यामानासी , यामानासी हाइड्रोजन कंपनी और यूपी के प्रमुख संस्थाओं के सहयोग से एक ग्रीन हाइड्रोजन सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित करने का ऐलान किया गया है.
जापान में निवेश संवाद के दौरान कई बड़ी कंपनियों के साथ यूपी सरकार ने समझौता किया है. इन कंपनियों ने यूपी में निवेश के लिए अपनी रुचि दिखाई है. बता दें कि जापान के कंपनियों के 200 सीईओ यूपी आएंगे.
जापान में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जापानी निवेशकों के लिए विशेष जापान इंडस्ट्रियल सिटी विकसित की जा रही है. जिसकी निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है. यह इंडस्ट्री लगभग 500 एकड़ क्षेत्र में स्थापित होगी. इसका मकसद जापानी कंपनियों को इंटरनेशनल लेवल का औद्योगिक ढांचा मुहैया कराया जाना है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जापान की कई कंपनियों ने नोएडा में निवेश के लिए रुचि दिखाई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से इन कंपनियों को और निवेशकों को हर संभव मदद सहयोग प्रदान कराया जा रहा है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)