Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Diwali पर UP में 5.5 लाख छात्रों को स्कॉलरशिप का तोहफा देंगे CM Yogi   

Anju Pankaj Desk, October 15, 2025October 15, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवाली पर प्रदेश के छात्रों को स्कॉलरशिप देंगे. कक्षा 9 से 12 तक के करीब 5.5 लाख छात्रों को को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी. यह छात्रवृत्ति 17 अक्टूबर को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath प्रदान की जाएगी. बता दें कि सितंबर महीने में मुख्यमंत्री योगी ने करीब 3.96 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की थी.

इसके अलावा Chief Minister Yogi Adityanath ने राज्य कर्मचारियों को भी दिवाली से पहले बोनस का तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री द्वारा किए गए बोनस के एलान से करीब 14.82 लाख कर्मचारियों को 6,908 रुपए का फायदा होगा. इस पर कुल 1,022 करोड़ रुपए का खर्च होगा. मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि दीपावली खुशियों और एकता का पर्व है. यह bonus कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए सुख, आनंद और नए उत्साह का संदेश लेकर आएगा. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes