उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव को संघ की शाखा में जाने की नसीहत दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव को संघ की शाखाओं में जाना चाहिए. इससे उनको सुबह जल्दी जागने की आदत हो जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अखिलेश यादव को संघ की शाखा में सामान्य आचार और नियमों की जानकारी लेनी चाहिए, मैं उनको सुझाव दूंगा कि अगर वह संघ की शाखा में जाने लग जाएंगे तो उन्हें जल्दी जागने की आदत हो जाएगी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टाइम्स नाउ के कॉन्क्लेव में कहा कि अखिलेश यादव दोपहर 12:00 बजे 2:00 तक सो कर उठते हैं. वह समय पर जागने लग जाएंगे, जब वह समय पर जागेंगे तो यह उनके हित में होगा वह जिस पारिवारिक पार्टी को चला रहे हैं उस पार्टी का नाम कम से कम बना रहेगा. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)