बिहार के सहरसा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और आरजेडी को विकास नहीं बुर्का चाहिए. उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश में लगा है और फर्जी वोटिंग कराने की तैयारी कर रहा है. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ये लोग चेहरा नहीं दिखाएंगे, फर्जी वोट डलवाएंगे, इनकी साजिश को पूरा नहीं होने देना है. बिहार की जनता से अपील है कि बिहार को विकास की राह पर बनाए रखने के लिए एनडीए को फिर मौका दें.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस धार्मिक आस्था का अपमान करती है. कांग्रेस के शासन काल में भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे. उन्होंने घुसपैठियों को देश में घुसने दिया, इस वजह से देश में अराजकता फैली. वहीं आरजेडी ने बिहार के लिए नहीं. बल्कि सिर्फ अपने परिवार के विकास के लिए काम किया, (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)