Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Bihar में बिहारियों को गाली देने वालों को Congress चुनाव प्रचार के लिए बुला रही- PM Modi

Anju Pankaj Desk, October 30, 2025October 30, 2025

Bihar चुनाव में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Congress और Rashtriya Janata Dal पर जमकर निशाना साधा. छपरा में एक चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नरेंद्र और नीतीश आपके सपने को पूरा करने में जुटे हैं. वहीं Congress और Rashtriya Janata Dal वाले Bihar और बिहारियों का अपमान करते हैं. Telangana और Karnataka में Congress के नेता बिहारियों को गालियां देते हैं. तमिलनाडु में डीएमके नेता बिहारियों को प्रताड़ित करते हैं. इस बार के चुनाव में तो Congress ने सारी हदें पार कर दी हैं. जिन लोगों ने Bihar को गालियां दीं, उन्हें Congress ने चुनाव प्रचार के लिए बुलाया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि Congress ऐसा जानबूझ कर साजिश के तहत कर रही है, जिससे Rashtriya Janata Dal को चुनाव में नुकसान हो. इसलिए उन्हें प्रचार के लिए बुला रही है. यह एक उदाहरण है कि Congress और Rashtriya Janata Dal की लड़ाई कितनी बड़ी होती जा रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पंजाब में Congress के मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि वो Bihar के लोगों को अपने राज्य पंजाब में घुसने नहीं देंगे, उस वक्त मंच पर गांधी परिवार की एक बेटी जो आजकल संसद में बैठती हैं. वो भी मौजूद थीं. उन्होंने कहा कि जंगलराज के नेता आपको लगातार गुमराह कर रहे हैं, आपको लालच दे रहे हैं. राष्ट्रीय जनता दल और Congress ने अपने घोषणापत्र से अपनी रेट लिस्ट बता दी है. एक तरफ आपका बेटा छठी मइया की जयकार दुनिया में कराने में लगा है, दूसरी तरफ Congress और Rashtriya Janata Dal छठी मइया का अपमान कर रहे हैं. (तस्वीर – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes