असम में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए कांग्रेस पर जाम का निशाना साधा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर को नजरअंदाज करके कांग्रेस पार्टी ने हमेशा फंड आवंटित करने से परहेज किया, जबकि एनडीए की सरकार ने तमाम परियोजनाएं पूर्वोत्तर में शुरू की और इस इलाके में विकास पर जोर दिया.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की कांग्रेस हर उस विचार, हर उस आतंकी को कंधे पर बिठाती है जो देश का बुरा सोचता है. जो लोग देश के टुकड़े-टुकड़े करने का सपना देखते हैं, जो लोग नॉर्थ-ईस्ट को भारत से अलग करने के नारे लगाते हैं, वह कांग्रेस के लिए पूज्यनीय बन चुके हैं. आजादी के समय मुस्लिम लीग ने देश का बंटवारा कराया. आज की कांग्रेस, मुस्लिम लीग, माओवादी कांग्रेस यानी एमएमसी बनाकर फिर देश को बांटने में लग गई है. इसलिए आपको कांग्रेस से सावधान रहना होगा और असम की जनता को भी सावधान करना है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की जो कांग्रेस भारत को राष्ट्र मानने से भी इंकार करती है. जो सवाल करते हैं की मां भारती क्या होती है, जो मां भारती के नाम से परहेज करते हैं, जो मां भारती के प्रति जरा सा सम्मान तक नहीं दिखाते हैं वह कांग्रेस, भारत का भला नहीं कर सकती है. (तस्वीर – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)