भगवान राम को पौराणिक व्यक्ति कहने पर राहुल गांधी की तीखी आलोचना हो रही है. भारतीय जनता पार्टी ने उनके इस बयान को लेकर उन्हें आड़े हाथ लिया है. बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है. बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी वही व्यक्ति हैं जिन्होंने कहा था कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है. जिस पार्टी ने हिंदू आतंकवाद जैसे शब्द इस्तेमाल किए, भगवान राम के अस्तिस्व में विश्वास नहीं किया और अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनने देने के लिए हर संभव प्रयास किया. उसका हिंदू विरोधी चेहारा आज देश के सौ करोड़ से ज्यादा हिंदुओं के सामने उजागर हो गया है.
अमेरिका में एक यूनिवर्सिटी में बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि – मेरे लिए यह भारतीय परंपरा और इतिहास का आधार है. मैं भारत में किसी ऐसे व्यक्ति को नहीं जानता जिसे हम महान मानते हों और जो इस प्रकार का ना हो. मैं एक भी व्यक्ति के बारे में नहीं सोच सकता. सभी पौराणिक पात्र हैं. भगवान राम उस समय के थे. जहां वे क्षमाशील थे. वे दयालु थे. (तस्वीर साभार- राहुल गांधी फेसबुक पेज से साभार)