उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Bihar चुनाव में प्रचार के दौरान कहा कि जिस तरह यूपी में माफिया राज पस्त है और नौजवान मस्त हैं, उसी तरह Bihar के अंदर भी माफियाओं की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. खानदानी माफियाओं की भी हालत पतली होने वाली है. Sitamarhi के परिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है. परिहार आज Bihar का गौरव बढ़ा रहा है. उन्होंने कहा कि मां सीता इसी धरती पर मां लक्ष्मी के रूप में प्रकट हुई थीं. आज जब Bihar में चुनाव हो रहे हैं तो उन लोगों की पहचान करने की जरूरत है, जिन्होंने Bihar की अस्मिता और पहचान के साथ अन्याय किया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वो कौन लोग थे, जिन्होंने Bihar के नौजवानों की पहचान को संकट में डाल रखा था. किसने Bihar की छवि को धूमिल करने का काम किया था. दुनिया के अंदर जहां भी Bihar के नौजवान गए वहां अपनी मेधा और पहचान की वजह से समाज को बेहतर बनाने की कोशिश की.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार कई लोककल्याणकारी काम कर रही है. 12 करोड़ घरों में शौचालय बनाए गए. करोड़ों लोगों को PM आवास योजना के तहत पक्के मकान मिले. 3 करोड़ लोगों को फ्री बिजली मिली. लेकिन विपक्षी दलों ने कारसेवकों पर गोली चलवाई. हम कहते थे– मंदिर वहीं बनाएंगे, हमने बनवाया, अब Sitamarhi में भव्य और दिव्य जानकी मंदिर भी बनने जा रहा है. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)