Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

नाम बदलकर गुमराह करने वालों से सावधान रहें बेटियां- राज्यपाल

Anju Pankaj Desk, October 16, 2025October 16, 2025

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि हमारी बेटियों को नाम बदलकर सैर करने का मौका तलाशने वालों से सावधान रहना होगा. उन्होंने कहा कि बेटियां खुद को सेफ रखें. नाम बदलकर गुमराह करने वालों से होशियार रहें. बेटियों को लिव इन रिलेशनशिप के मामले में माता-पिता की इजाजत से कोई कदम उठाना चाहिए. राज्यपाल ने कहा कि हम सभी रात में घर लौटने पर जिस तरह बेटियों से सवाल करते हैं, उसी तरह अपने बेटों से भी पूछना चाहिए कि वो इतनी रात तक कहां थे.

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षा समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को शॉर्टकट से बचना चाहिए और सकारात्मक सोच के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान करना चाहिए. इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लिव इन रिलेशनशिप पर बिल पेश करने के लिए उत्तराखंड सरकार को धन्यवाद दिया.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes