Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

MP में धर्मांतरण करवाने वालों को फांसी की सजा, CM Mohan Yadav का एलान

Anju Pankaj Desk, March 8, 2025March 8, 2025

मध्य प्रदेश में अब धर्मांतरण करवाने वालों पर सरकार कड़े कदम उठाएगी. एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि धर्मांतरण करवाने वालों को फांसी की सजा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के माध्यम से हम प्रावधान कर रहे हैं कि जो धर्मांतरण करवाएंगे उनके लिए भी हमारी सरकार के द्वारा फांसी का प्रावधान किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि धर्मांतरण और दुराचरण किसी भी तरह के सिस्टम के खिलाफ सरकार ने संकल्प लिया है कि हम अपने समाज के अंदर इन कुरीतियों को बढ़ावा नहीं देंगे. मासूम बेटियों के दुराचार करने वाले मामले में सरकार बहुत कठोर है. इसलिए इस फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जोर जबरदस्ती और बहला फुसला कर दुराचार करने वालों को छोड़ने वाली नहीं है. हम किसी भी हालत में ऐसे लोगों को जिंदगी जीने का अधिकार नहीं देना चाहते हैं. ( तस्वीर साभार – फेसबुक पेज डॉ मोहन यादव से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes