25 जनवरी को हरिद्वार में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी के बीच हर की पैड़ी क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर रोक लगाने की मांग तेज हो गई है. इस दौरान यहां ऐसे निषेध क्षेत्र में बोर्ड भी लगाए गए हैं. बता दें कि 25 जनवरी को हर की पैडी स्थित संजय पुल के पास विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा.
बता दें कि हर की पैड़ी क्षेत्र में हिंदुओं के प्रवेश निषेध लिखे पोस्टर लगाए गए हैं. यह पोस्ट गंगा सभा की ओर से लगाए गए हैं गंगा सभा का कहना है कि यह जगह सनातन संस्कृति की आस्था का केंद्र है और यहां गैर हिंदुओं का प्रवेश पूरी तरह वर्जित होना चाहिए. इस संबंध में संस्था ने प्रशासन से 1916 के म्युनिसिपल बायोलॉजी का कड़ाई का पालन से करने की मांग की है.