उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत का उद्घोष कोई राजनीतिक संकल्प नहीं, भारत और भारतीयता का मंत्र है. विकसित और आत्मनिर्भर भारत हर भारतीय की जरूरत है, जिससे हर नागरिक को जुड़ना होगा और जब संकल्प अंत:करण से होता है तो वह निश्चित ही पूरा होता है.
गोरखपुर में महंत दिग्विजयनाथ की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महंत दिग्विजयनाथ ने गुलामी के प्रतीकों को हटाने का संकल्प लिया था. अयोध्या में गुलामी की निशानी ढांचे को हटाकर भव्य श्रीराम मंदिर बनाना उनका और महंत अवैद्यनाथ का संकल्प था.
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने वसुधैव कुटुंबकम के जरिए दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कराया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई आपस में न लड़े, देश की इस परंपरा को बताया था. ऐसा फिर से हो इसलिए विकसित और आत्मनिर्भर भारत की जरूरत है. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)