कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई को लेकर बड़ा आरोप लगा है. असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तानी कनेक्शन से जुड़ी एसआईटी की रिपोर्ट पर 7 फरवरी को राज्य कैबिनेट में औपचारिक चर्चा की जाएगी. इस बैठक में इस रिपोर्ट के आधार पर एक्शन को लेकर निर्णय लिया जाएगा.
मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में एसआईटी रिपोर्ट पर अनौपचारिक चर्चा हुई. जिसमें खुलासे पर सभी मंत्री सच्चाई जानकर चौंक गए. कुछ मंत्रियों ने तो यहां तक कहा कि तरुण गोगोई का बेटा ऐसा कैसे हो सकता है.
मुख्यमंत्री ने दावा किया की एसआईटी की जांच में गौरव गोगोई और उनकी पत्नी के पाकिस्तान से सीधे संबंध सामने आए हैं, बता दें कि इस मामले की जांच के लिए असम पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था. मुख्यमंत्री ने बताया कि आठ फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसआईटी की रिपोर्ट के नतीजे को सार्वजनिक किया जाएगा.